राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अधिकारी-कर्मचारी द्वारा दी गई श्रद्धांजलि
दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को किया गया नमन
गरियाबंद, 30 जनवरी 2026/ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि एवं देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में आज सुबह 11 बजे संयुक्त जिला कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारियों ने दो मिनट का मौनधारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी एवं शपथ लिया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री बीएस उइके, पुलिस अधीक्षक श्री वेदव्रत सिरमौर, अपर कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक श्री दिनबंधु ध्रुव, सांख्यिकी के उप संचालक श्री ओमप्रकाश देशमुख, समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्री डीपी ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर सुश्री नेहा भेड़िया सहित संयुक्त जिला कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

.jpg)