Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

किसानों के लिए बड़ी खबर, पोर्टल पर पंजीयन और सुधार की समय-सीमा तय




 किसानों के लिए बड़ी खबर, पोर्टल पर पंजीयन और सुधार की समय-सीमा तय

भड़ास तखतपुर-  छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग ने आज (7 जनवरी 2026) एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। एकीकृत किसान पोर्टल पर किसानों के पंजीयन और डेटा में सुधार के लिए तारीखें निर्धारित कर दी गई हैं। उप सचिव विकास मिश्रा ने सभी जिला कलेक्टरों को इसके पालन के निर्देश दिए हैं।

प्रमुख तारीखें:

15 जनवरी 2026 तक:

कैरी फॉरवर्ड (Carry Forward) की प्रक्रिया।

वन अधिकार पट्टाधारी किसानों का नया पंजीयन।

आधार नंबर की त्रुटि सुधार कर नया पंजीयन।

कलेक्टर की अनुशंसा पर नया पंजीयन।

31 जनवरी 2026 तक:

सभी प्रकार के विवरण संशोधन (Correction) का कार्य किया जा सकेगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह सुविधा समिति लॉगिन में उपलब्ध कराई जा रही है ताकि बचे हुए कार्यों को समय पर पूरा किया जा सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |