Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जिले के प्रभारी मंत्री श्री बघेल की अनुशंसा पर 4 निर्माण कार्यों के लिए

 जिले के प्रभारी मंत्री श्री बघेल की अनुशंसा पर 4 निर्माण कार्यों के लिए

30 लाख रूपये से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति जारी

गरियाबंद, 25 मार्च 2026/गरियाबंद जिले के लिए प्रभारी मंत्री

श्री दयालदास बघेल की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री बीएस उइके ने 4 निर्माण कार्यों के लिए 30 लाख 94 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार विकासखण्ड फिंगेश्वर अंतर्गत ग्राम पंचायत सहसपुर में अजय धु्रव के घर से मेन रोड तक सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त निर्माण करने के लिए क्रियान्वयन एजेंसी का दायित्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत फिंगेश्वर को सौंपा गया है।

इसी प्रकार विकासखण्ड गरियाबंद अंतर्गत ग्राम पंचायत मालगांव में हरी घर से स्कूल गेट तक और ग्राम पंचायत घुटुनवापारा में शिवपाल घर से पंचायत तक सीसी रोड निर्माण के लिए 5-5 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त निर्माण कार्य के लिए क्रियान्वयन एजेंसी का दायित्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गरियाबंद को सौंपा गया है तथा विकासखण्ड देवभोग के ग्राम पंचायत मुंगिया में सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख 94 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई। उक्त निर्माण के लिए क्रियान्वयन एजेंसी का दायित्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत देवभोग को सौंपा गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |