गरियाबंद, 27 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश के तहत उचित मूल्य दुकान संचालन के युक्तियुक्तकरण के लिए अनुविभाग राजिम में तीन नई राशन दुकानें खोली जाएंगी। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत परसदाकला के आश्रित ग्राम खुड़सा, ग्राम पंचायत बोड़की के आश्रित ग्राम जोगीडीपा तथा ग्राम पंचायत बोरसी में एक-एक अतिरिक्त राशन दुकान आबंटित की जाएगी। इन दुकानों के संचालन हेतु स्थानीय निकाय, महिला स्व-सहायता समूह, वन सुरक्षा समिति, अन्य सहकारी समितियां तथा राज्य सरकार द्वारा निर्दिष्ट उपक्रमों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। राशन दुकान का आबंटन किसी भी निजी व्यक्ति को नहीं किया जाएगा।
आवेदन करने वाली संस्थाओं का पंजीयन कम से कम तीन माह पूर्व का होना आवश्यक है। संस्था लगातार कार्यरत हो और सामाजिक-आर्थिक क्षेत्र में अनुभव भी होना चाहिए। इच्छुक संस्थाएं निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। राशन दुकान संचालन हेतु आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 27 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।
खुड़सा, जोगीडीपा और बोरसी में खुलेंगी नई राशन दुकानें
March 27, 2026
27 मार्च तक आमंत्रित किए गए आवेदन
निजी व्यक्ति को नहीं मिलेगा आबंटन

