Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

स्वामी आत्मानंद विद्यालय का प्रभारी सचिव ने किया निरीक्षण


 स्वामी आत्मानंद विद्यालय का प्रभारी सचिव ने किया निरीक्षण

शैक्षणिक गुणवत्ता, सुविधाओं और व्यवस्थाओं का किया अवलोकन

गरियाबंद, 27 मार्च 2026/ जिले की प्रभारी सचिव श्रीमती आर. संगीता ने आज जिला मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में चाइल्ड फ्रेंडली वातावरण, प्रयोगशाला लैब, पुस्तकालय, आईटी कक्ष, स्मार्ट क्लास रूम शिक्षण-सामग्री और विद्यार्थियों की प्रगति जानकारी ली। इस अवसर पर कलेक्टर श्री बी.एस. उइके, पुलिस अधीक्षक श्री वेदव्रत सिरमौर, वनमण्डलाधिकारी श्री शशिगानंदन के., जिला पंचायत सीईओ श्री प्रखर चंद्राकर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जगजीत सिंह धीर सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। श्रीमती संगीता ने विद्यालय की व्यवस्थाओं पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय में पेयजल एवं शौचालय एवं साफ-सफाई की स्थिति को सुधारे। इन स्थलों को नियमित रूप से साफ-सफाई कराएं नहीं तो इन्फेक्शन होने के संभावनाएं होगी। उन्होंने किचन रूम का भी अवलोकन किया तथा वहॉ बनाएं गए सब्जियों की गुणवत्ता की जांच के लिए स्वयं सब्जी का स्वाद चखा। उन्होंने भोजन बनाने वालों को बच्चे के लिए स्वादिष्ट बनाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षकों से शिक्षा की जानकारी, नवाचार, छात्रों की उपस्थिति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्वामी आत्मानंद विद्यालय उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थान है, इसका लाभ प्रत्येक विद्यार्थियों को मिलना चाहिए। प्रभारी सचिव ने विद्यालय परिसर की स्वच्छता, सुरक्षा, पेयजल, कंप्यूटर लैब तथा खेल-सुविधाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाओं को समय पर सुनिश्चित करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |