Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कलेक्टर श्री उइके ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं


 कलेक्टर श्री उइके ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं

जनदर्शन में आज मिले 28 आवेदन
कलेक्टर ने अधिकारियों को निराकरण करने के दिए निर्देश

गरियाबंद, 24 मार्च 2026/जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज जनदर्शन आयोजित की गई। जिसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्र के लोग अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आवेदन करने आये। इस दौरान जनदर्शन मे आने वाले सभी लोगों की समस्या और उनके समाधान का निराकरण भी किया गया। कलेक्टर श्री उइके ने आज जनदर्शन में 28 लोगों की समस्याओं को ध्यान से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में ग्राम खैरझिटी के पुन्नुराम साहू ने बंदोबस्त में त्रुटि सुधार करवाने के लिए आवेदन सौंपा। इसी प्र्रकार ग्राम अतरमरा के सुरेश कुमार सिन्हा ने मनरेगा मजदूरी का भुगतान कराने के लिए, ग्राम जिड़ार के लखनराम विश्वकर्मा ने आर्थिक सहायता राशि दिलाने के लिए, ग्राम बारूला के जगतराम ने आनलाईन भुईया में त्रुटि सुधार करने, ग्राम लोहरसी की गोमती बाई साहू ने बच्चे के लिए छात्रवृत्ति दिलाने, राजिम के निवासी अशोक यादव ने सीमांकन हेतु आवेदन, खैरझिटी के समस्त ग्रामवासियों ने बंदोबस्त में त्रुटि सुधार करवाने, ग्राम फुलझर के डीहूराम साहू ने मंदिर निर्माण कराने, नगर पंचायत कोपरा की अनिता बाई सिन्हा ने पीएम उज्जवला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन दिलाने के लिए ग्राम मुड़तरई के टेकराम वर्मा ने पीएम सम्मान निधि प्रदान कराने, ग्राम उरमाल के बाबूलाल धु्रव ने बंदोबस्त में त्रुटि सुधार कराने, कोसमी (ब) के नंदलाल मरकाम ने सिंचाई पंप दिलाने के लिए आवेदन सौंपा। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्री पंकज डाहिरे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |