Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गरियाबंद पुलिस द्वारा 01 किलो 500 ग्राम गांजा पादक पदार्थ के साथ आरोपी को किया गया, गिरफ्तार।


गरियाबंद पुलिस द्वारा 01 किलो 500 ग्राम गांजा पादक पदार्थ के साथ आरोपी को किया गया, गिरफ्तार।


कार्यवाही थाना छुरा।


*विवरण* - गरियाबंद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध गांजा, शराब, हीरा के विरूद्ध कडे कार्यवाही के निर्देश दिये है। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारी अपने अपने थाना क्षेत्रतांर्गत मुखबीर सक्रिय किये है। आज दिनांक 25.03.2026 को मुखबीर से थाना प्रभारी छुरा को सूचना मिला की एक व्यक्ति अपने घर के बाड़ी में अवैध रूप से गांजा बेच कर अवैध धन अर्जित लाभ लेने के लिए गांजा छुपा कर रखा है। जिसके सूचना पर थाना प्रभारी छुरा पुलिस टीम तैयार कर रेड कार्यवाही हेतु मुखबीर से बताए गए। घटना स्थल पहुच कर रेड कार्यवाही किया गया। कार्यवाही के दौरान आरोपी थनेश्वर ध्रुव पिता स्व. मयाराम ध्रुव उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम गादीकोट छुरा थाना छुरा के घर बाड़ी से अवैध रूप से रखे 01.500 किलो ग्राम गांजा मादक पदार्थ कीमती 75000 रूपये को समक्ष गवहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में आरोपी थनेश्वर ध्रुव के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से समक्ष गवाहन के विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में पेश किया गया।

गरियाबंद पुलिस कप्तान वेदव्रत सिरमौर के द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध गांजा, शराब, हीरा एवं अन्य अवैध परिवहन एवं बिक्री करने वालों पर कार्यवाही के निर्देश दिए है। इस प्रकार के अवैध मामलों में संलिप्त लोगों के विरूद्ध विधिसंगत कार्यवाही की जाएगी। यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

इस कार्यवाही में थाना छुरा पुलिस टीम की  विशेष भूमिका रही।


*गिरफ्तार आरोपी-*

थानेश्वर ध्रुव पिता स्व मयाराम ध्रुव उम्र 32 वर्ष साकिन गादीकोट छुरा थाना छुरा जिला गरियाबंद छ0ग0


*जप्त सामग्री -*

01 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा कीमती 75000 रूपये। एक एन्ड्राईड मोबाइल 2000 रूपये, एक स्पलेण्डर मोटर सायकल सीजी 04 एलव्ही. 7191 कीमती 10 हजार रूपये। कुल जुमला कीमती 87000 रूपये।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |