Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

ओडिशा निर्मित महुआ एवं अंग्रेजी शराब 20.430 बल्क लीटर जप्त आरोपी गिरफ्तार।


ओडिशा निर्मित महुआ एवं अंग्रेजी शराब 20.430 बल्क लीटर जप्त आरोपी गिरफ्तार।


💥  थाना देवभोग, जिला गरियाबंद 


विवरण – जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु गरियाबंद पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग एवं मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 10/04/2026 को थाना देवभोग पुलिस टीम द्वारा टाउन पेट्रोलिंग एवं जुर्म जरायम पतासाजी के दौरान मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम देवभोग बेलाट नाला रोड किनारे एक व्यक्ति अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब रखकर बिक्री हेतु ग्राहकों का इंतजार कर रहा है।

सूचना की तस्दीक कर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में अपना नाम यशवंत उर्फ रगु यादव पिता परमानंद यादव, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम कुहकुहकला, थाना देवभोग, जिला गरियाबंद (छ.ग.) बताया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक पीले रंग के थैले एवं एक सफेद प्लास्टिक बोरी में रखी भारी मात्रा में शराब बरामद की गई। बरामद शराब का विवरण इस प्रकार है —

🔹 ओडिशा निर्मित लाल घोड़ा छाप महुआ शराब – 35 पाउच

(प्रत्येक 200-200 ml) = 07.000 बल्क लीटर

🔹 ओडिशा प्रांत निर्मित अंग्रेजी शराब (किंगफिशर बियर) – 19 नग

(प्रत्येक 650-650 ml) = 12.350 बल्क लीटर

🔹 मैकडॉवेल नंबर-1 – 06 नग

(प्रत्येक 180-180 ml) = 1.080 बल्क लीटर

इस प्रकार कुल 20.430 बल्क लीटर अवैध शराब जप्त की गई, जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹6,750/- है।

आरोपी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिस पर उसका कृत्य धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट के अंतर्गत अपराध पाए जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

⭐ उक्त कार्यवाही में स्पेशल टीम गरियाबंद एवं थाना देवभोग पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

⚡ गिरफ्तार आरोपी –

यशवंत उर्फ रगु यादव

पिता – परमानंद यादव

उम्र – 31 वर्ष

निवासी – ग्राम कुहकुहकला, थाना देवभोग, जिला गरियाबंद (छ.ग.)

❄️ जप्त समाग्री –

🔹 कुल 20.430 बल्क लीटर अवैध शराब

🔹 महुआ शराब पाउच – 35 नग

🔹 किंगफिशर बियर – 19 नग

🔹 मैकडॉवेल नंबर-1 – 06 नग

🔹 कुल कीमत – ₹6,750/-

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |