Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

दुर्गुकोंदल, शिवसेना द्वारा पूरे देश में बढ़ रही कमर तोड़ महंगाई के विरोध में



 दुर्गुकोंदल, शिवसेना द्वारा पूरे देश में बढ़ रही कमर तोड़ महंगाई के विरोध में आम जनता को साथ लेकर जन आंदोलन किया जा रहा है। इसी तारतम में शिवसेना दुर्गकोंदल द्वारा तहसीलदार दुर्गकोंदल  के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार को ज्ञापन प्रेषित कर देश में बढ़ी हुई कमर तोड़ महंगाई वापस लेने की मांग किया गया। विदित हो कि आज आटा ,दाल ,तेल ,रसोई गैस, पेट्रोलियम उत्पाद सभी के दाम आसमान छू रहे हैं ।आम जनता का जीना दूभर हो गया है ।और देश की सरकार के पास कोई ऐसी आर्थिक नीति नहीं है जिससे देश में महंगाई कम हो इसलिए शिवसेना द्वारा यह जन आंदोलन किया जा रहा है। ज्ञापन में केंद्र सरकार से मांग किया गया है कि देश में बढ़ रही महंगाई पर तत्काल रोक लगाया जाए अन्यथा शिवसेना पूरे देश की जनता को साथ लेकर जनआंदोलन करेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |