Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

25 वर्ष के सेवा संकल्प अभियान के तहत, जिले के सभी 1 हजार 525 आंगनबाड़ी केन्द्रों में किया जाएगा दीप प्रज्वलन


 25 वर्ष के सेवा संकल्प अभियान के तहत, जिले के सभी 1 हजार 525 आंगनबाड़ी केन्द्रों में किया जाएगा दीप प्रज्वलन


गरियाबंद, 16 सितंबर 2026/राज्य शासन के निर्देशानुसार 25 वर्ष सेवा संकल्प अभियान के गौरवशाली अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से 17 सितंबर 2026 को श्री भूतेश्वर नाथ महादेव मंदिर प्रांगण में आशीर्वाद का दीया के तहत भव्य दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री वरूण नागेश ने बताया कि अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले के सभी 1 हजार 525 आंगनबाड़ी केन्द्रों के साथ-साथ जिला कार्यालय, समस्त परियोजना कार्यालय, सखी वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड लाइन 1098 कार्यालय, बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड सहित अन्य कार्यालयों में भी दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
 आंगनबाड़ी केन्द्रों में आयोजित कार्यक्रमों में सरपंच, पंच एवं अन्य जनप्रतिनिधि मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, पर्यवेक्षक तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित होकर सहभागिता करेंगे। दीपोत्सव के माध्यम से सेवा के संकल्प को दीप प्रज्ज्वलित कर समाज में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण का उजाला फैलाने का संदेश दिया जाएगा।
कार्यक्रम के माध्यम से महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में पिछले 25 वर्षों में किए गए कार्यों एवं उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए भविष्य के नए लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की जाएगी। आयोजन को समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासकीय योजनाओं का लाभ और सेवा का भाव पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण माध्यम के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों को दीपोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |