शिवसेना नेता महेश वासुदेव दुबे ने भानुप्रतापपुर धनेलीकन्हार सड़क मार्ग की लीपा-पोती पर जताया कड़ा विरोध
कांकेर, शिवसेना के वरिष्ठ नेता महेश वासुदेव दुबे ने एक वीडियो जारी कर भानुप्रतापपुर से धनेलीकन्हार तक क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग की मरम्मत के नाम पर की जा रही लीपा पोती पर जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया है। आंदोलन के चेतावनी के बाद शुरू हुआ कार्य शिवसेना नेता महेश वासुदेव दुबे ने बताया कि विगत समय में शिवसेना ने इस जर्जर सड़क मार्ग को लेकर जिला प्रशासन और भानुप्रतापपुर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में स्पष्ट चेतावनी दी गई थी की यदि एक सप्ताह के भीतर निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ तो शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी चक्काजाम आंदोलन करेगी। इस चेतावनी के बाद ही लोक निर्माण विभाग भानुप्रतापपुर एवं लोक निर्माण विभाग कांकेर द्वारा सड़क के मरम्मत का कार्य प्रारंभ किया गया। जारी वीडियो में दुबे ने आरोप लगाया है कि यहां मरम्मत कार्य केवल खानापूर्ति और लीपा पोती मात्र है जिससे सड़क की स्थिति में कोई वास्तविक सुधार नहीं होगा। शिवसेना इस घटिया स्तर के मरम्मत कार्य का कड़ा विरोध करती है शिवसेना नेता ने प्रशासन से मांग की है कि उक्त मार्ग का उचित और टिकाऊ मरम्मत कराया जाएं। ताकि उक्त मार्ग को सुगम बनाया जा सकें। उन्होंने कहा कि सड़क की खराब स्थिति के कारण आम जनता को यात्राएं करने में भारी दिक्कत हो रही है शिवसेना ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया और सड़क का उचित निर्माण नहीं कराया तो वह आगे लोकतांत्रिक तरीके से चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

