Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गरियाबंद में कोरोना और स्वाइन फ्लू की दस्तक, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट


 गरियाबंद में कोरोना और स्वाइन फ्लू की दस्तक, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट


 तीन मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव, संपर्क में आए 13 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए।


गरियाबंद। जिले में एक बार फिर कोरोना और स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिले में कोरोना का एक और स्वाइन फ्लू के दो मरीजों सहित कुल तीन मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। सभी मामलों में मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री सामने आने की बात कही जा रही है। संक्रमण की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ाते हुए मरीजों की स्थिति और उनके संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है।


जानकारी के अनुसार, संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए करीब 13 लोगों के सैंपल जांच के लिए लिए गए हैं। इन सैंपलों की रिपोर्ट आने के बाद जिले में संक्रमण की स्थिति को लेकर तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जांच रिपोर्ट 24 से 48 घंटे में आने की संभावना है।


इधर, जिले में फिलहाल कोरोना और स्वाइन फ्लू की जांच एवं टेस्टिंग का दायरा सीमित होने की बात भी सामने आ रही है। ऐसे में यदि जांच का दायरा बढ़ाया जाता है तो संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के डॉ. हरीश चौहान ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील करते हुए भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अनावश्यक जाने से बचने, स्वच्छता का ध्यान रखने तथा सर्दी, खांसी, बुखार या अन्य स्वास्थ्य संबंधी लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय सलाह लेने और आवश्यकतानुसार जांच कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि लास्ट टाइम जो सैंपल भेजे गए थे, उसमें एक कोरोना और दो स्वाइन फ्लू के केस पॉजिटिव आए हैं, कांट्रैक्ट ट्रेसिंग में करीब 13 लोगों के सैंपल टेस्टिंग के लिए भेजे गए हैं। बताया कि सभी मामलों में ट्रेवल हिस्ट्री सामने आई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |