Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शिवसेना ने बढ़ती कमरतोड़ महंगाई से त्रस्त आमजनता को राहत दिलाने, मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन- कांकेर ब्यूरो नीलेश कौशिक


 शिवसेना ने बढ़ती कमरतोड़ महंगाई से त्रस्त आमजनता को राहत दिलाने, मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन


कांकेर, शिवसेना जिला ईकाई कांकेर ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। शिवसेना प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्रा ने कहां केंद्र और राज्य सरकार के गलत नीतियों के कारण  राज्य में बेतहाशा बढ़ती महंगाई और उससे उत्पन्न हुई आमजनता की असहनीय पीड़ा आज प्रदेश के आम नागरिक व मध्यमवर्गीय परिवार झेल रही  हैं आज स्थिति यहां हो चुकी है कि महंगाई के कारण आम नागरिक त्राहि त्राहि कर रहा है आज खाद्य पदार्थों, दालों, तेल, बिजली बिल और घरेलू गैस कि आसमान छूती कीमतों ने आम आदमी की थाली का स्वाद और पोषण दोनों छीन लिया है। शिवसेना प्रदेश सचिव महेश वासुदेव दुबे ने कहां कि पेट्रोल डीजल रसोई गैस और खाद्य पदार्थों की आसमान छूती कीमतों ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है गरीब परिवारों के लिए दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा हो गया है। प्रदेश व केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी महंगाई को नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। जिसका बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर असर हो रहा है दैनिक उपयोग की वस्तुओं के महंगे होने से गरीब और मध्यमवर्ग के परिवारों का बजट पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। जिससे वह बच्चों की पढ़ाई और इलाज के खर्चे में कटौती करने पर मजबूर हैं जिससे जनता में भारी आक्रोश है। शिवसेना (उध्दव बालासाहेब ठाकरे) प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग करती है कि आमजनता के इस दर्द को समझें और इस गंभीर जनहित के मुद्दों पर तत्काल कड़े और सुधारात्मक निर्णय लें, शिवसेना ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जनहित में जल्द ही महंगाई पर नियंत्रण के ठोस कदम नहीं उठाया तो आगामी दिनों में पूरे प्रदेश में व्यापक और चरणबद्ध आंदोलन किया जावेगा। जिसका संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन होगी। ज्ञापन सौंपने में मुख्य रूप से युवा सेना जिला अध्यक्ष भोला पाल बलराम बैपारी सुरेश नाग टिकेश साहू इत्यादि उपस्थित थें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |