Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जन्मदिन के जश्न में थमा पटना!, मरीन ड्राइव/अटल पथ पर घंटों जाम, सड़क पर फंसी जनता ने उठाए सवाल

 जन्मदिन के जश्न में थमा पटना!



मरीन ड्राइव/अटल पथ पर घंटों जाम, सड़क पर फंसी जनता ने उठाए सवाल


पटना। राजधानी पटना के मरीन ड्राइव/अटल पथ पर भारी ट्रैफिक जाम ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी। जाम में फंसे वाहन चालकों के मुताबिक उन्हें करीब एक से डेढ़ घंटे तक सड़क पर इंतजार करना पड़ा। लंबी कतारों के बीच लोगों का गुस्सा भी सामने आया।


जाम में फंसे लोगों का कहना था कि जन्मदिन मनाना किसी का व्यक्तिगत अधिकार है, लेकिन सार्वजनिक सड़क पर ऐसा आयोजन करना, जिससे यातायात प्रभावित हो और हजारों लोगों को परेशानी उठानी पड़े, व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।


लोगों ने सवाल उठाया कि जिस मरीन ड्राइव/पुल को बड़ी लागत से आम जनता की सुविधा और बेहतर आवागमन के लिए तैयार किया गया है, अगर उसी सड़क पर आयोजन के कारण यातायात बाधित हो जाए तो इसका खामियाजा आम राहगीरों को क्यों भुगतना पड़े


वीडियो में जाम में फंसे कई लोग प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताते दिखाई दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि जश्न मनाने पर आपत्ति नहीं है, लेकिन जश्न की कीमत आम जनता से नहीं वसूली जानी चाहिए।


जनता का सीधा सवाल


सार्वजनिक सड़क किसके लिए है आम जनता के सुगम आवागमन के लिए या सड़क रोककर निजी आयोजनों के लिए घंटों तक लगी वाहनों की कतार ने ट्रैफिक प्रबंधन और सार्वजनिक आयोजनों के दौरान प्रशासन की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |