Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गरियाबंद पॉलिटेक्निक में प्रवेश की अंतिम अवसर


 गरियाबंद पॉलीटेक्निक में प्रवेश का अंतिम अवसर

 6 सितंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

गरियाबंद, 02 सितम्बर 2026/संचालनालय तकनीकी शिक्षा के निर्देशानुसार शासकीय पॉलीटेक्निक गरियाबंद में डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पंचम एवं अंतिम चरण की काउंसिलिंग निर्धारित की गई है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संस्थान में सिविल, मेकेनिकल एवं माइनिंग ब्रांच की रिक्त सीटों पर पात्र अभ्यर्थी 3 सितंबर से 6 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के बाद मेरिट सूची 7 सितंबर को वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। सीट आबंटन एवं प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ 8 सितंबर को सुबह 10 बजे से शासकीय पॉलीटेक्निक गरियाबंद में उपस्थित होना अनिवार्य है।
इच्छुक छात्र-छात्राएं प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी विभाग अथवा कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। सभी वर्ग की छात्राओं के लिए संपूर्ण शिक्षण शुल्क माफ रहेगा। अधिक जानकारी के लिए संस्था के व्याख्याता एवं प्रवेश प्रभारी श्री मोरध्वज सिंह ठाकुर से मोबाइल नंबर 8109542787 पर संपर्क किया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |