Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अपराधी राह चलते चाकू मार रहे, हत्याएं हो रही, पुलिस आंकड़ों का खेल खेल रही - कांग्रेस


 अपराधी राह चलते चाकू मार रहे, हत्याएं हो रही, पुलिस आंकड़ों का खेल खेल रही - कांग्रेस


पुलिस के आंकड़े डरे सहमे शहरी के जले पर नमक छिड़कने वाले है

रायपुर/02 सितंबर 2026।
राजधानी में अपराध बढ़ गया है। प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि आपत्तिजनक है कि अपराध रोकने के बजाये पुलिस अपराध के आंकड़े झुठला रही है। राजधानी में पिछले 25 दिन में 16 हत्याएं हो गयी, रोज आदमी मारे जा रहे, चाकूबाजी, लूट, बलात्कार की घटनाओं के कारण राजधानी में दहशत का माहौल है और पुलिस कमिश्नर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा कर रहे कि राजधानी में अपराध कम हो गये है।

प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि राजधानी में कानून व्यवस्था की स्थिति बेलगाम हो चुकी है। अपराधों पर अंकुश लगाने के बजाय पुलिस अपनी पीठ थपथपा रही है। नागरिक रोज चाकुओं से गोदे जा रहे, गोलियां चल रही, बस स्टैण्ड में महिला के साथ बलात्कार हो रहा, सिपाही की प्रताड़ना से आम आदमी आत्महत्या कर रहा, सूखे नशा करके अपराधी राह चलते चाकू मार रहे, पुलिस आंकड़ों का खेल खेल रही है। पुलिस के आंकड़े डरे सहमे शहरी के जले पर नमक छिड़कने वाले है।

प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में अपराधी बेलगाम हो गये है। आम आदमी अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहा है। रायपुर शहर में अगस्त माह में 16 से अधिक हत्याएं हुई है। प्रदेश का हर नागरिक डरा हुआ है। महिलायें असुरक्षित है। बलात्कार, सामूहिक बलात्कार की घटनाएं बढ़ गयी है। एक ही दिन में राजधानी में गैंगवार में दो हत्या हो गयी। एक पखवाड़े में दो गैंगवार हो गया, पुलिस है कि अपराध रोकने के बजाये अपनी पीठ थपथपाने में लगी है।

वंदना राजपूत
मुख्य प्रवक्ता
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |