Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कलेक्टर ने श्री बीएस उइके ने अधिकारी-कर्मचारियों को दिलाई संविधान की शपथ

 


कलेक्टर ने श्री बीएस उइके ने अधिकारी-कर्मचारियों को दिलाई संविधान की शपथ

गरियाबंद 26 नवम्बर 2025/ जिला कार्यालय के सभा कक्ष में आज संविधान दिवस समारोह गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कलेक्टर श्री बीएस उइके ने संविधान दिवस में प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। इस दौरान सभा कक्ष में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में प्रस्तावना का पाठ कर संकल्प दोहराया कि हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-सम्पन्न समाजवादी, पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए दृढ़संकल्प हैं। उन सबमें व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज एतद् द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं। संविधान में निहित मूल्यों, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को सामाजिक जीवन में धारण करेंगे।
इस अवसर पर संविधान दिवस पर आधारित एक विशेष वीडियों का भी प्रदर्शन किया गया। जिसमें संविधान निर्माण की ऐतिहासिक यात्रा, डॉ. अंबेडकर एवं संविधान से जुडे़ महान विभूतियों की भूमिका और भारत की लोकतांत्रिक प्रणाली की विशेषताओं को बताया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री बीएस उइके तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री उइके ने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को समान अवसर प्रदान करता है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और कार्यों में उतारे। उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र का वास्तविक सशक्तिकरण तभी संभव है जब नागरिक अपने अधिकारों के साथ साथ कर्तव्यों का भी पालन करें। उन्होंने प्रशासनिक पारदर्शिता, संवेदनशीलता और नागरिक सेवा को संविधान की भावना बताया। संविधाान भारतीय लोकतंत्र की रीढ़ है और यह सभी के लिए समान न्याय की गारंटी देता है। उन्होंने युवाओं को संविधान के अध्ययन और उसके अनुकरण के लिए प्रेरित किया। समारोह के अंत में उपस्थित अधिकारी और कर्मचारियों ने संविधान के प्रति निष्ठा, राष्ट्रीय, एकता सामाजिक सद्भाव और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का सामूहिक संकल्प लिया। इसके अलावा आज जिले के सभी ग्राम पंचायतों, शैक्षणिक संस्थानों, महाविद्यालयों और शासकीय कार्यालयों में संविधान का पालन करने का संकल्प लिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |