Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

*रासेयो के तत्वाधान में ग्राम हरदी में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम*


 *रासेयो के तत्वाधान में ग्राम हरदी में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम*

भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा प्रायोजित राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन ग्राम हरदी में शा. वीर सुरेंद्र साय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गरियाबंद के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर के पंचम दिवस में प्रातः स्वयंसेवकों के द्वारा प्रभात फेरी मे नुककड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता का अलख जगाया  गया। परियोजना कार्य के अंतर्गत ग्राम में स्वच्छता का संदेश फैलाया गया एवं  बौद्धिक चर्चा में रासेयो के  भूतपूर्व स्वयं सेवक चिमन, बीणा, अजय, रोमा ने अपना अनुभव साझा किये l संध्याकालीन बेला में रासेयो के जिला संगठक डॉ. समीक्षा चंद्रकार ने औचक निरीक्षण किया जिसमें स्वयं सेवकों के साथ संवाद किया गया l इसी कड़ी श्री  चुम्मन लाल साहू, वनरक्षक गरियाबंद ने आद्रभूमि संरक्षण करने हेतु शपथ दिलाया l इसी क्रम में शाम को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि श्री अनिल चंद्राकर जिला अध्यक्ष भाजपा, अध्यक्षता श्री आशीष शर्मा महामंत्री भाजपा, विशिष्ट अतिथि श्री सुरेंद्र सोनटेके मंत्री भाजपा गरियाबंद  मौजूद रहे कार्यक्रम सरस्वती के पूजा अर्चना और अतिथि स्वागत सत्कार करने के उपरांत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया l जिसमें रासेयो के स्वयंसेवक और शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, शासकीय हाई स्कूल हरदी के विद्यार्थियों ने अपनी सहभागिता दिखाई साथ ही आभार   प्रदर्शन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.के. तलवरे ने किया, धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सत्यम कुंभकार ने किया l श्री सी. एल. तारक जी के द्वारा अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। सहयोगी के रूप में डॉ. प्रीतम, और महाविद्यालय के प्राध्यापकगण और  बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे l कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय योजना के सोंढुर समूह के द्वारा किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |