Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा 10 मई को


 प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा 10 मई को


गरियाबंद, 25 मार्च 2026/मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। राज्य के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट शिक्षा के साथ-साथ मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, क्लैट तथा एनडीए जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रयास विद्यालयों की स्थापना की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 मार्च 2026 से प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक विद्यार्थी 17 अप्रैल 2026 तक (रात्रि 12 बजे तक) आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार की सुविधा 18 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 तक उपलब्ध रहेगी। जिला स्तर पर दस्तावेजों का परीक्षण 22 अप्रैल से 28 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। प्रवेश पत्र 1 मई से 9 मई 2026 के बीच डाउनलोड किए जा सकेंगे। वहीं, प्राक्चयन परीक्षा 10 मई 2026 को आयोजित होगी। आवेदन से संबंधित समस्त जानकारी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है। विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन हेतु एकलव्य डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन पर कर सकते हैं। साथ ही, अधिक जानकारी के लिए संबंधित जिले के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय से भी संपर्क किया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |