Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

चौकी बिन्द्रानवागढ़ जिला गरियाबंद के अंतर्गत जी/65 बटालियन सी.आर.पी.एफ. के द्वारा सिविक एक्शन का किया गया आयोजन।





चौकी बिन्द्रानवागढ़ जिला गरियाबंद के अंतर्गत जी/65 बटालियन सी.आर.पी.एफ. के द्वारा  सिविक एक्शन का किया गया आयोजन।

 चौकी बिन्द्रानवागढ़ा अंतर्गत जी/65 बटा. सी.आर.पी.एफ. के परिचालनिक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गॉव के लिए राधे श्याम सिंह, कमाण्डेंट-65 बटा. सी.आर.पी.एफ. के  मार्गदर्शन में उप कमाण्डेंट सुधेन्द्र सिंह एवं सहायक कमाण्डेंट राजीव रतन द्वारा जी/65 बटा. सी.आर.पी.एफ. द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम एवं चिकित्सा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान ग्राम बिन्द्रानवागढ, खमारीपारा, बोईरबेहरा, तिमनपुर, आदि के ग्रामीणों का स्वास्थ्य चेकअप, दवाई वितरण एवं सिलाई मशीन, साड़ी, मच्छरदानी, स्कूली बच्चों के लिए पढ़ाई की सामग्री जैसे स्कूल बैग, ड्राईंग बॉक्स, चप्पले इत्यादि वितरित की गई। उप कमाण्डेंट सुधेन्द्र सिंह द्वारा बताया गया कि क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक रूप से पिछडे़ वर्गों की सहायता करना, गांव के विकास में योगदान देना और युवाओं को शिक्षा के माध्यम से विकास की मुख्यधारा में शामिल करना है तथा सकारात्मक जुड़ाव को बढ़ावा देकर क्षेत्र में नक्सलवाद के प्रभाव को कम करना हमारा  उद्देश्य है। जी/65 बटा. सी.आर.पी.एफ. के श्री सुधेन्द्र सिंह (उप कमान्डेंट ), राजीव रतन (सहा.) निरीक्षक/जीडी डी.पी. चतुर्वेदी, निरीक्षक/जीडी दलजीत सिंह, उप निरीक्षक  भुवनेश्वरी नरेटी चौकी प्रभारी बिन्द्रानवागढ़, शश्या ठाकुर (सरपंच), कम्पनी, चौकी के जवान एवं समस्त ग्रामवासी आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |